इटावा में शिक्षक की पत्नी ने गोमती के आगे लेटकर की आत्महत्या

Feb 13, 2026 08:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share

Etawah-auraiya News - शुक्रवार की सुबह एक महिला ने गोमती एक्सप्रेस के सामने आत्महत्या कर ली। 28 वर्षीय संगीता शाक्य ने अपने पति का नाम और मोबाइल नंबर हाथ पर लिखा था, जिससे पहचान हुई। पति ने बताया कि पत्नी मानसिक तनाव में थीं। परिवार ने बताया कि उनका एक सात महीने का बच्चा है।

इटावा में शिक्षक की पत्नी ने गोमती के आगे लेटकर की आत्महत्या

रेलवे माल गोदाम के पास शुक्रवार की सुबह एक महिला ने गोमती एक्सप्रेस के सामने लेटकर आत्महत्या कर ली। महिला के हाथ पर पति का नाम और मोबाइल नंबर लिखा होने से शिनाख्त हो सकी।जीआरपी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के सद्भावना कॉलेज के पास अड्डापाय के रहने वाले प्राइवेट टीचर जनवेद शाक्य की 28 वर्षीय पत्नी संगीता शाक्य ने शुक्रवार की सुबह 10.30 बजे ट्रेन से कट गईं। माल गोदाम के पास गोमती एक्सप्रेस के आगे अप लाइन पर खंभा संख्या 156/15 ए के निकट लेट गईं। ट्रेन की चपेट में आने से महिला का शरीर दो हिस्सों में बंट गया और बायां हाथ भी अलग हो गया।

हाथ पर पति का नाम व मोबाइल नंबर लिखा होने से उसकी पहचान हो सकी। सूचना पर आरपीएफ व जीआरपी मौके पर पहुंची। हाथ पर लिखे मोबाइल नंबर के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। घटना की जानकारी पर पहुंचे मृतका के पति जनवेद शाक्य समेत मायके पक्ष से पिता सुखराम शाक्य व अन्य परिजन भी पहुंच गए। पति ने बताया कि करीब 8.10 दिन पहले पत्नी ने आत्महत्या की धमकी दी थी। उनका पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह छोटी-छोटी बातों को लेकर अधिक तनाव में आ जाती थीं। उसका इलाज भी करा रहे थे। 8 दिन पहले उन्हें मायके छोड़ दिया गया था। बुधवार को वह बिना बताए घर से निकलकर लक्ष्मण वाटिका के पास जीजा की दुकान पर पहुंच गई थीं। इसके बाद शुक्रवार सुबह फिर घर से निकल गईं और रेलवे स्टेशन मालगोदाम के पास पहुंचकर आत्मघाती कदम उठा लिया। वहीं मृतका के पिता सुखराम सिंह निवासी संतोषपुर घाट बसरेहर ने बताया कि संगीता चार बहनों व दो भाइयों में दूसरे नंबर की थीं। डेढ़ वर्ष पूर्व शादी हुई थी और उनका सात माह का एक बेटा है। बच्चा होने के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहती थीं। वह स्नातक थीं और शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रही थीं। पिता मिस्त्री का कार्य करते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।