इटावा में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम
Etawah-auraiya News - ग्राम सिरहोल में शनिवार रात 32 वर्षीय विवाहिता रीता देवी ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। उसके पति बिहार में काम कर रहे थे और परिवार के अन्य सदस्य बाहर सो रहे थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

क्षेत्र के ग्राम सिरहोल में शनिवार देर रात एक विवाहिता ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 32 वर्षीय रीता देवी पत्नी सत्येंद्र कुमार ने कमरे में पंखे से रस्सी बांधकर फंदा लगा लिया। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर के बाहर भैंसों के बाड़े में सो रहे थे, जबकि पति सीवान बिहार में चूड़ी बनाने का काम कर रहा है। रविवार सुबह जेठ सहदेव जब भैंसों को चारा डालने के बाद घर के अंदर पहुंचे तो विवाहिता का शव फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए।
पुलिस को सूचना दी गई। मृतका की शादी लगभग 12 वर्ष पूर्व हुई थी। उसके दो बच्चे नैतिक और नव्या हैं। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



