Etawah Auraiya News: कलह से परेशान युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
Etawah Auraiya News: इटावा में एक युवक ने घरेलू विवाद के कारण बुधवार रात दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक रिंकू की पहचान 40 वर्ष के रूप में की गई है। परिवार में चल रही कलह के कारण वह मानसिक तनाव में थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

Etawah Auraiya News: इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मैनपुरी फाटक के पास बुधवार रात घरेलू कलह से परेशान एक युवक ने दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय रिंकू पुत्र राममोहन सिंह राठौर निवासी शिवा कॉलोनी राहतपुरा थाना सिविल लाइन के रूप में हुई है। बताया गया कि बुधवार शाम घर में पत्नी और मां के बीच अलग रहने को लेकर विवाद हो गया था। इसी बात से रिंकू नाराज होकर घर से निकल गया।
कुछ देर बाद दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर मैनपुरी रेलवे फाटक के पास उसने ट्रेन के आगे आकर अपनी जान दे दी। मृतक के भाई संकेत ने बताया कि रिंकू चार भाइयों में सबसे बड़े थे। परिवार में मां शकुंतला देवी, पत्नी सुनीता देवी निवासी छिबरामऊ कन्नौज एक बेटा और दो बेटियां हैं। पिछले चार दिनों से पत्नी के अलग रहने की बात को लेकर घर में लगातार विवाद चल रहा था। इसी बीच ससुराल पक्ष के कुछ लोग भी आए थे और उन्होंने धमकी दी थी, जिससे रिंकू मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगे थे। रिंकू पहले एक रिसॉर्ट में काम करता था। घरेलू तनाव के कारण वह पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान चल रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


