Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsTragic Road Accident Claims Life of Father Distributing Wedding Cards for Daughters
इटावा में शादी के कार्ड बांटने निकले पिता की सड़क हादसे में मौत

इटावा में शादी के कार्ड बांटने निकले पिता की सड़क हादसे में मौत

संक्षेप:

Etawah-auraiya News - बेटियों की शादी के कार्ड बांटने निकले विक्रम सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। घर में कोहराम मच गया। विक्रम दिल्ली में सिलाई का काम करते थे और 25 नवंबर को बेटियों की शादी थी। दहेज में एक नई बाइक खरीदने के बाद कार्ड बांटने निकले थे जब एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

Nov 11, 2025 10:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share Share
Follow Us on

बेटियों की शादी के कार्ड बांटने निकले पिता की मनकापुरा के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। मौत की सूचना जैसे ही घर पहुंची कोहराम मच गया। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा वाहन की तलाश में जुट गई है। बढ़पुरा क्षेत्र के भगवानदासपुरा गांव में रहने वाले 42 वर्षीय विक्रम सिंह पुत्र राम प्रताप सिंह जाटव दिल्ली में सिलाई का काम करता था। दो बेटियां नेहा और ज्योति की शादी आवारी गांव के भारत सिंह के दो बेटों विक्की और विकास के साथ 25 नवंबर को तय थी। 21 नवंबर को लग्न की रस्म प्रस्तावित थी। बारात आने वाली थी और उसी को लेकर घर में लगातार तैयारियां चल रही थीं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ताऊ के बेटे राजेश ने बताया विक्रम सिंह चार दिन पहले ही दिल्ली से घर लौटे थे। उन्होंने धनतेरस के दिन दहेज में देने के लिए एक नई बाइक भी खरीदी। सोमवार शाम दहेज में देने वाली बाइक से 6 बजे कार्ड बांटने निकले थे। अपने भाई के समधि सुरेश के घर बरही मध्य प्रदेश कार्ड देने जा रहे थे। मनकापुरा के पास रास्ते में किसी वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल विक्रम को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने हालत नाजुक देख हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टर ने विक्रम सिंह को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है। छोटा बेटा आदित्य अभी पढ़ाई कर रहा है और उससे बड़ी बेटी काजल है। पत्नी अनीता देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और वाहन व उसके ड्राइवर की पहचान में लगी हुई है।