पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत
Etawah-auraiya News - बकेवर (इटावा) में एक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक रवि, जो कानपुर देहात से मजदूरी करके लौट रहा था, की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। गुरुवार सुबह उसका शव गड्ढे में मिला। परिवार में कोहराम मच गया है। रवि अविवाहित था और तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।

बकेवर(इटावा)। एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुधवार देर रात 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की जानकारी गुरुवार सुबह लगी। हादसे की जानकारी लगते ही घर में कोहराम मच गया। ग्राम इकघरा निवासी रवि बुधवार रात कानपुर देहात के अकबरपुर से मजदूरी कर बाइक से घर लौट रहा था। तभी महेवा-अछल्दा मार्ग पर ग्राम मुकुटपुरा के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई और वह गड्ढे में जा गिरा। रात में घटना की जानकारी नहीं हो सकी। गुरुवार सुबह जब ग्रामीणों ने युवक का शव गड्ढे में पड़ा देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर अहेरीपुर चौकी इंचार्ज भगवान सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता रामनरेश ने बताया कि रवि अकबरपुर में ट्रकों से सरिया उतारने का काम करता था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। बड़ा भाई सर्वेश कुमार और छोटा भाई विपिन बाहर रहकर काम करते हैं। मृतक अविवाहित था, जबकि उसकी दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही माता-पिता समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


