कानपुर देहात में रजबहे में उतराता मिला लापता मासूम बच्चे का शव

Feb 18, 2026 09:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share

Etawah-auraiya News - कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र में दो साल के बच्चे कार्तिक का शव राजबहे में मिला। वह शाम को घर के बाहर से लापता हो गया था। उसकी मां कुमकुम और परिजनों ने उसे तलाशा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है। प्रारंभिक जांच में बच्चे के खेलते समय गिरने से हादसे की आशंका है।

कानपुर देहात में रजबहे में उतराता मिला लापता मासूम बच्चे का शव

कानपुर देहात, संवाददाता। शिवली कोतवाली क्षेत्र के चंपतपुर बाराखेड़ा से बुआ के यहां बैरी दरियाव के मजरा राजपुर आए दो साल के मासूम बच्चे का शव बुधवार सुबह घर से एक किमी दूर राजबहे में उतराता मिला। वह शाम को घर के बाहर से अचानक लापता हो गया था। तलाश कर रहे परिजनों को शव मिलते ही वहां कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घटना की छानबीन शुरू की है। शिवली कोतवाली क्षेत्र के चंपतपुर बाराखेड़ा के रहने वाले सुनील कुमार की तीन माह पहले अचानक मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उसकी पत्नी कुमकुम अपनी पुत्री आशिकी व दो साल के पुत्र कार्तिक को लेकर अपनी ननद सुनीता पत्नी शैलेन्द्र के यहां बैरी दरियाव के मजरा राजपुर में आकर रहने लगी थी।

मंगलवार को वह बच्चों को राजपुर में छोड़कर मैथा तहसील गई थी। शाम को घर के पास से निकले राजबहे के किनारे बच्चों के साथ खेल रहा मासूम कार्तिक अचानक लापता हो गया था । परिजन बच्चे की तलाश कर रहे थे। बुधवार सुबह लापता कार्तिक का शव वहां से एक किमी दूर बरार गाँव के पास राजबहे में उतराता मिला। जानकारी होने पर वहां पहुंचे परिजनों के बिलखने से कोहराम मच गया। बेटे की मौत से उसकी मां कुमकुम बदहवास हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। शिवली कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक जां में खेलते समय बच्चे के राजबहे में गिरने से हादसा होने की बात सामने आई है। घटना की छान बीन की जा रही है। पोस्टमार्टम कराने के बाद अग्रिम कार्रवाई होंगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।