Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsTragic Death of Young Man in Train Accident near Delhi-Howrah Track
इटावा में नौकरी के लिए निकले युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

इटावा में नौकरी के लिए निकले युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

संक्षेप:

Etawah-auraiya News - दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर पाली कलां गांव के पास नौकरी के लिए निकले एक दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर पाली कलां गांव के पास नौकरी के लिए निकले एक

Jan 05, 2026 09:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share Share
Follow Us on

दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर पाली कलां गांव के पास नौकरी के लिए निकले एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार रात आठ बजे गांव पाली कलां के पास गरीब रथ एक्सप्रेस की चपेट में आने से मुड़ैना मल्हौसी निवासी 22 वर्षीय अनुज पुत्र लाखन सिंह चपेट में आ गया। अनुज अपने परिवार में चार बेटों में सबसे छोटा था। उसके पिता लाखन सिंह ने बताया कि अनुज घर से नौकरी करने के लिए निकला था और अपने पास पंद्रह हजार रुपये व मोबाइल रखा था, जो घटना स्थल पर नहीं मिले।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अनुज अपने मामा के घर क्षेत्र के ही गांव चढ़रौआ गया था, वहां से भरथना स्टेशन के लिए गया था। उसके मामा के बेटे ने उसे स्टेशन तक छोड़ा, और कुछ देर बाद रेलवे ट्रैक पर उसका शव पड़ा होने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और चीख-पुकार मच गई। थाना उपनिरीक्षक कोमल चौधरी ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।