इटावा में पिकअप की टक्कर से महिला की मौत का मामला दर्ज

Mar 12, 2026 09:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share

Etawah-auraiya News - सरैया गांव में एक तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से महिला गिरजा देवी की मौत हो गई। वह मौसी की बेटी की शादी में जा रही थी। पिकअप चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए टक्कर मारी। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

इटावा में पिकअप की टक्कर से महिला की मौत का मामला दर्ज

सरैया गांव में बुधवार की देर शाम तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से महिला की मौत हो गई। जिस पर परिजनों ने थाना पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। गांव सरैया निवासी गौरव उर्फ अन्नू पुत्र स्व. अमर सिंह ने बताया कि मां गिरजा देवी देर शाम मौसी की बेटी की शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। तभी पीछे से पिकअप के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मां गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

जहां गंभीर हालत होने के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही मां ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद दोबारा स्वास्थ्य केंद्र लाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पीड़ित पुत्र की तहरीर पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।