Etawah Auraiya News: बाइक फिसलने से दंपति व बेटा सड़क पर गिरा, डंपर ने रौंदा, महिला की मौत

हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Follow us on Google News
share

Etawah Auraiya News: ऊसराहार में एक tragic हादसे में एक महिला की मौत हो गई जब बाइक सड़क पर फैली मक्का के कचरे पर फिसल गई और एक तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें कुचल दिया। महिला के पति गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनका बेटा बाल-बाल बच गया। पुलिस डंपर की तलाश कर रही है।

Etawah Auraiya News: बाइक फिसलने से दंपति व बेटा सड़क पर गिरा, डंपर ने रौंदा, महिला की मौत

Etawah Auraiya News: ऊसराहार। सड़क पर फैली मक्का से बाइक फिसल गई और बाइक सवार दंपत्ति व बेटा सड़क पर गिर गए। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने उनको कुचल दिया। इससे महिला की मौत हो गई। जबकि बेटा बाल बाल बच गया। पुलिस डंपर की तलाश में जुटी है। गांव शादीपुरा थाना चौबिया निवासी पंकज दुबे अपनी पत्नी 24 साल की शालू दो साल के बेटे अच्चू को लेकर बुधवार दोपहर ससुराल सठिगवां कुम्हौल थाना सकरावा से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक इटावा-बरेली मार्ग पर सरसई बंबा चौराहे के पास पहुंची। तभी सड़क पर फैले मक्का के कचरे के ऊपर से गुजरते समय अचानक बाइक फिसल गई।

बाइक अनियंत्रित होकर गिरते ही पीछे से आ रहा डंपर महिला और युवक को कुचलता हुआ निकल गया। हादसे में शालू की मौत हो गई जबकि पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके दोनों पैर टूट गए। हादसे के दौरान बाइक पर बैठा मासूम अच्चू डंपर के बीच में आ गया। गनीमत रही कि वह डंपर के पहियों की चपेट में नहीं आया और मामूली चोटों के साथ बच गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पंकज को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पंकज के ताऊ वीरेंद्र दुबे ने बताया की पंकज दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है और मंगलवार को ही दिल्ली से लौटकर आया था। बुधवार सुबह पत्नी को ससुराल लेने के लिए बाइक से निकला था। ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार रात किसी ट्रक से मक्का का पिसा हुआ दाना सड़क पर फैल गया था। इससे सड़क पर काफी फिसलन हो गई थी। बुधवार सुबह भी हादसे से पहले करीब तीन बाइक सवार फिसलकर गिर चुके थे। हालांकि उस समय कोई बड़ी घटना नहीं हुई। हादसे के बाद प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा ने पुलिसकर्मियों के साथ सड़क पर फैले मक्का के कचरे को साफ कराया ताकि दोबारा कोई दुर्घटना न हो। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि सड़क पर फिसलन के कारण बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और पीछे से आ रहे डंपर की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा गया है और शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsइटावाEtawah Auraiya News: बाइक फिसलने से दंपति व बेटा सड़क पर गिरा, डंपर ने रौंदा, महिला की मौत