इटावा में ट्रक की टक्कर से बेलदार की मौत
Etawah-auraiya News - सिविल लाइन थाना क्षेत्र में डीपीएस स्कूल के सामने शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 32 वर्षीय इकबाल की मौत हो गई। वह बेलदारी का काम करता था और घर लौटते समय हादसे का शिकार हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में डीपीएस स्कूल के सामने शुक्रवार रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जसवंतनगर क्षेत्र के मुहब्बतपुर गांव निवासी 32 वर्षीय इकबाल पुत्र सगीर बेलदारी का काम करता था और उसी से परिवार का भरण-पोषण चलता था। शुक्रवार शाम को परिजनों से बात कर उसने घर लौटने की जानकारी दी। देर रात जब वह बाइक से गांव वापस जा रहा था, तभी सिविल लाइन क्षेत्र में डीपीएस स्कूल के सामने पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि इकबाल गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान उसके छोटे भाई इरफान ने की। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


