Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsTragic Accident on Agra-Kanpur Highway Young Man Killed by Speeding Vehicle
इटावा में तेज रफ्तार वाहनों ने युवक को कई बार रौंदा, शव के टुकड़े बटोरकर भेजा पोस्टमार्टम

इटावा में तेज रफ्तार वाहनों ने युवक को कई बार रौंदा, शव के टुकड़े बटोरकर भेजा पोस्टमार्टम

संक्षेप:

Etawah-auraiya News - आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर एक युवक जीतपाल को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गया। हादसे के बाद कई अन्य वाहन उसे रौंदते हुए निकल गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जीतपाल एक शादी में शामिल होने आया था और दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था।

Sun, 30 Nov 2025 11:04 PMNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share Share
Follow Us on

आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर सिसहाट रोड के पास शनिवार देर रात हुए दो बजे भगवान मैरिज होम से कुछ ही दूरी पर एक युवक को किसी वाहन ने टक्कर मारी कि वह सड़क पर गिर पड़ा। तेज रफ्तार होने के कारण हादसे के तुरंत बाद कई अन्य वाहन भी उसे रौंदते हुए निकल गए, जिससे युवक का शरीर बुरी तरह क्षतविक्षत हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सैफई के बिहारी भटपुरा निवासी 26 वर्षीय जीतपाल पुत्र भजनलाल शनिवार रात अपने गांव की एक लड़की की शादी में शामिल होने के लिए जसवंतनगर के सिसहाट रोड स्थित भगवान मैरिज होम आया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

देर रात घर लौट रहा था, हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद गुजरने वाले अन्य वाहनों ने भी ब्रेक नहीं लगाए और युवक को कुचलते हुए आगे निकल गए, जिससे कुछ ही मिनटों में उसके शरीर के कई हिस्से सड़क पर बिखर गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने बड़ी सावधानी से शव के टुकड़ों को इकट्ठा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक जीतपाल दो भाई और चार बहनों में दूसरे नंबर पर था। बड़े भाई शेर सिंह की 2 वर्ष पहले ट्रेन हादसे में मौत हो गई थी। जीतपाल दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। थाना प्रभारी ने बताया कि हाईवे पर और मैरिज होम के बाहर लगे कुछ कैमरों की फुटेज ली गई है। इनमें से किसी में हादसे के समय गुजर रहे वाहन की पहचान हो सकती है। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।