Etawah Auraiya News: पत्नी अस्पताल के लिए निकली थी, पीछे छूटा मातम
हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Etawah Auraiya News: इटावा में एक दर्दनाक हादसे में राणा प्रताप नामक वृद्ध की मौत हो गई। उनकी पत्नी सुशीला देवी अस्पताल के लिए जा रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद परिजनों और गांव वालों में मातम छा गया है, और वृद्ध की पत्नी और बच्चे रो-रोकर बुरा हाल हैं।

Etawah Auraiya News: इटावा। परिजनों ने बताया कि हादसे से कुछ देर पहले ही राना प्रताप की पत्नी सुशीला देवी, देवर के बेटे की पत्नी की डिलीवरी के लिए एंबुलेंस से अस्पताल के लिए निकली थीं। उन्हें क्या पता था कि पीछे घर में ऐसा मातम छाने वाला है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। कुछ ही देर में मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। राना प्रताप के दो बेटे और चार बेटियां हैं। दोनों बेटों और तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। वृद्ध की अचानक मौत से पत्नी सुशीला देवी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
गांव में भी हादसे को लेकर शोक का माहौल है।


