Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsTragic Accident in Birampur Woman Killed by Out of Control Car
इटावा में अनियंत्रित कार ने झोपड़ी के बाहर अलाव ताप रही महिला की ली जान

इटावा में अनियंत्रित कार ने झोपड़ी के बाहर अलाव ताप रही महिला की ली जान

संक्षेप:

Etawah-auraiya News - क्षेत्र के गांव बीरमपुर में एक तेज रफ्तार कार ने झोपड़ी के बाहर अलाव ताप रही 50 वर्षीय कुंती देवी को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कार अनियंत्रित होकर पलट गई और चार युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा। पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है।

Jan 23, 2026 08:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share Share
Follow Us on

क्षेत्र के गांव बीरमपुर में गुरुवार रात तेज रफ्तार अनियंत्रित कार की चपेट में प्लॉट पर स्थित झोपड़ी के बाहर अलाव ताप रही महिला गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार एक मकान से टकराकर खेत में पलट गई। हादसे के बाद अनियंत्रित कार एक मकान से टकराकर पलट गई। कार सवार युवक भागने का प्रयास कर रहे थे, तभी आक्रोशित ग्रामीणों ने चारों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बीरमपुर गांव निवासी 50 वर्षीय कुंती देवी पत्नी उमेश चंद्र गुरुवार रात करीब नौ बजे मलाजनी-वैदपुरा रोड स्थित अपने घर से लगभग 150 मीटर दूर प्लॉट पर गई थीं। वहां बनी झोपड़ी के बाहर वह अलाव ताप रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार कार गांव में घुसी और अनियंत्रित होकर सीधे महिला को टक्कर मारते हुए कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि कार अनियंत्रित होकर आगे जाकर पलट गई। हादसे के बाद कार सवार चारों युवक मौके से भागने का प्रयास करने लगे। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने चारों को दौड़ाकर पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में चारों युवकों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। परिजन और ग्रामीण गंभीर रूप से घायल कुंती देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया हादसे में शामिल कार में चार युवक सवार थे। इनमें 28 वर्षीय अभिषेक पुत्र हरगोविंद, 22 वर्षीय विवेक पुत्र रामाधार, 30 वर्षीय ममतेश पुत्र श्रीपाल निवासी ग्राम वैदपुरा तथा 20 वर्षीय कुलदीप पुत्र रामरतन निवासी ग्राम भोगांव, जनपद मैनपुरी शामिल हैं। सभी को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मृतका कुंती देवी के पति उमेश चंद्र राजमिस्त्री हैं। परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।