Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsTourists Celebrate New Year at Safari with Gifts and Wildlife Sightings
इटावा में नए साल के पहले दिन बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे सफारी, गिफ्ट पाकर हुए खुश

इटावा में नए साल के पहले दिन बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे सफारी, गिफ्ट पाकर हुए खुश

संक्षेप:

Etawah-auraiya News - नए साल के पहले दिन बड़ी संख्या में पर्यटक सफारी पहुंचे। सफारी प्रशासन ने गिफ्ट देने की व्यवस्था की थी, जिससे पर्यटक खुश हुए। 2 जनवरी को भी गिफ्ट देने की योजना है। ठंड के बावजूद पर्यटकों ने वन्यजीवों का दीदार किया। पहले और अंतिम टिकट लेने वालों को विशेष गिफ्ट मिले।

Jan 01, 2026 07:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share Share
Follow Us on

नए साल के पहले दिन सफारी में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। सफारी प्रशासन की ओर से नए साल पर आने वाले पर्यटकों के लिए गिफ्ट दिए जाने की व्यवस्था भी की गई थी। कार्ड स्कैन करने पर गिफ्ट निकला और गिफ्ट पाकर पर्यटक खुश हो गए। सफारी प्रशासन ने निर्णय लिया है कि 2 जनवरी को भी कार्ड स्कैन करने पर गिफ्ट दिए जाने की व्यवस्था जारी रहेगी। गुरुवार को सुबह से ही पर्यटकों की पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया जो शाम तक जारी रहा। गुरुवार को सुबह से ही कड़ाके की सर्दी थी इसके बावजूद बड़ी संख्या में पर्यटक सफाई पहुंचे और वन्यजीवों को प्राकृतिक माहौल में देखा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इन्हें सफारी में घूमने के लिए बंद बसोंं की व्यवस्था की गई है । इन्हीं बसों में बैठकर पर्यटकों को प्राकृतिक माहौल में सफारी में उछलकूद कर रहे वन्य जीवों का दीदार कराया गया। नया साल बनाने के लिए काफी संख्या में पर्यटक सफारी पहुंचती है, हालांकि गुरुवार को तापमान 6.6 डिग्री तक गिर गया, इसके बावजूद काफी संख्या में बच्चे और बड़े सफारी पहुंचे। सफारी प्रशासन ने भी नये साल में सफारी पहुंचने वाले पर्यटकों के स्वागत के लिए इंतजाम किए थे। सर्दी के बावजूद सफारी के कर्मचारी मुस्तैद दिखाई दिए। गुरुवार को सफारी भ्रमण करने वाले पहले पर्यटक मैनपुरी के दिलीप कुमार थे जिनको सफारी की एक फ्री ट्रिप कूपन मिला। गुरुवार के अंतिम टिकट लेने वाले पर्यटक ग्वालियर के कमल रहे जिनको गिफ्ट के रूप में एक रिस्ट बैण्ड दिया गया। 190 पर्यटकों को स्क्रैच कूपन से गिफ्ट प्राप्त हुआ। गिफ्ट कूपन 2 जनवरी को भी टिकट के साथ पर्यटकों को दिया जाएगा। पर्यटकों में मणिपुर व गुजरात के बड़ौदा से आये एक-एक परिवारों ने भी गुरुवार इटावा सफारी पार्क का भ्रमण किया। सफारी भ्रमण के बाद उन्होनें यहां की व्यवस्था की प्रशंसा की। ईको पर्यटन क्षेत्र में पर्यटकों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए जैसिका कॉफी प्वाइंट का शुभारम्भ डायरेक्टर डा. अनिल पटेल ने किया।