इटावा में बाइकों की टक्कर में दंपति समेत तीन घायल

Mar 12, 2026 09:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share

Etawah-auraiya News - गुरुवार सुबह दो बाइकों की टक्कर में दंपति सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सतीश कुमार और उनकी पत्नी शकुन्तला देवी अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे, तभी उनकी बाइक की टक्कर अरविंद कुमार की बाइक से हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इटावा में बाइकों की टक्कर में दंपति समेत तीन घायल

गुरुवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दंपति समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया। भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम चलनिया ऊमरसेडा निवासी सतीश कुमार अपनी पत्नी शकुन्तला देवी को बाइक से लेकर कस्बे के आंबेडकर नगर मोहल्ले में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक ग्राम पटिया के सामने पहुंची, तभी सामने से आ रहे ग्राम समसपुरा निवासी अरविंद कुमार की बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सतीश की बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि सतीश कुमार, उनकी पत्नी शकुन्तला देवी और दूसरी बाइक सवार अरविंद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को इलाज के लिए 50 शैया अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।