Etawah Auraiya News: पिकअप की टक्कर तीन घायल
हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Etawah Auraiya News: भरथना। रविवार देर रात हथनौली प्लांट के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक

Etawah Auraiya News: भरथना। रविवार देर रात हथनौली प्लांट के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो भाइयों समेत उनकी चचेरी बहन घायल हो गई। तीनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अछल्दा थाना क्षेत्र के सुभानपुर निवासी सौरभ और कमोद अपनी चचेरी बहन साक्षी को चितभवन के पास स्थित ईटगांव से बाइक से घर ले जा रहे थे। रविवार रात करीब आठ बजे हथनौली प्लांट के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
आसपास के लोगों ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल सौरभ के चचेरे भाई बबलू ने हादसे की जानकारी दी।


