घर के बाहर बंधी दो बकरियां कार सवार बदमाश ले गए

हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Follow us on Google News
share

इटावा के आदर्श कॉलोनी सराय दयानत में कार सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े दो बकरियां चुरा लीं। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित दीपक, जो पिकअप चालक और पशुपालक है, ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान करने की प्रक्रिया चल रही है।

घर के बाहर बंधी दो बकरियां कार सवार बदमाश ले गए

इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की आदर्श कॉलोनी सराय दयानत में दिनदहाड़े कार सवार बदमाश घर के बाहर बंधी दो बकरियां चोरी कर ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आदर्श कॉलोनी सराय दयानत निवासी दीपक ने बताया कि वह पिकअप चलाने के साथ पशुपालन भी करता है। मंगलवार दोपहर उसकी चार बकरियां घर के बाहर नाले की पटरी पर बंधी थीं। दोपहर 12 बजकर 44 मिनट पर सफेद रंग की कार से कुछ लोग पहुंचे और दो बकरियों को खोलकर कार में लाद लिया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए।

कुछ देर बाद सीसीटीवी फुटेज देखने पर घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सूचना पर उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर कार की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।