Etawah Auraiya News: बर्तन की दुकान में सेंध, दीवार तोड़कर 80 हजार रुपये की नकदी चोरी

हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Follow us on Google News
share

Etawah Auraiya News: इटावा की मंडी गेट स्थित वैद्यजी बर्तन स्टोर में एक चोर ने सेंध लगाकर लगभग दो लाख रुपये की नगदी और दो सोने की अंगूठियाँ चुरा लीं। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है और पुलिस अब चोर की तलाश कर रही है। दुकानदार ने चोरी का पता बुधवार सुबह दुकान खोलने पर लगाया।

Etawah Auraiya News: बर्तन की दुकान में सेंध, दीवार तोड़कर 80 हजार रुपये की नकदी चोरी

Etawah Auraiya News: इटावा। शहर की व्यस्ततम सब्जी मंडी गेट पर स्थित एक बर्तन की दुकान में सेंध लगाकर चोर ने नगदी व दो सोने की अंगूठी पार कर दीं। लगभग दो लाख का माल पार करने वाला चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुटी है। घटना की जानकारी दुकानदार को बुधवार की सुबह दुकान खोलने के दौरान हुई। शहर कोतवाली क्षेत्र के तहत स्थित मंडी गेट पर वैद्यजी बर्तन स्टोर के नाम से दुकान है। दुकानदार अमित कुमार ने बताया कि वह मंगलवार की रात को दुकान बंद करके घर गया था और बुधवार की सुबह 11 बजे वापस दुकान पर पहुंचा।

दुकान खोलते ही गोलक व अन्य सामान बिखरा देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने देखा कि दुकान के पीछे के हिस्से की एक दीवार में बड़ा होल था, इससे चोरी का अंदाजा हुआ। उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस पहुंची और छानबीन शुरू की। दुकानदार ने बताया कि बैंक में जमा करने के लिए 80 हजार रुपए नगद रखे थे और रिपेयरिंग के लिए दो अंगूठी भी थीं। नगदी व दोनों अंगूठी चोर पार कर ले गया। घटना से बाजार में हड़कंप मच गया। व्यापारी दहशत हैं कि अभी शनिवार को ही एक दुकान से भी चोरी हुई थी, जिसका खुलासा अब तक नहीं हो सका और दूसरी घटना हो गई। कोतवाली प्रभारी यशवंत सिंह ने बताया कि छानबीन की गई है और सीसीटीवी कैमरे में एक युवक दुकान में घुसते हुए सुबह चार बजे के लगभग दिखाई दे रहा है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़कर नगदी व सामान बरामद किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsEtawah Auraiya News: बर्तन की दुकान में सेंध, दीवार तोड़कर 80 हजार रुपये की नकदी चोरी