पशुपालक के घर से आठ बकरियां चुरा ले गए बदमाश

Mar 10, 2026 11:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share

Etawah-auraiya News - ग्राम विरौंधी में सोमवार रात बदमाशों ने पशुपालक बृजेश दिवाकर के कमरे से आठ बकरियां चुरा लीं। चोरी की गई बकरियों की कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई गई है। घटना की जानकारी रात को मिली जब परिवार की महिला ने कमरे का दरवाजा खुला पाया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है।

पशुपालक के घर से आठ बकरियां चुरा ले गए बदमाश

साम्हों। भरथना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम विरौंधी में सोमवार रात बदमाश पशु पालक के कमरे से आठ बकरियां चोरी कर ले गए। पशुपालक बृजेश दिवाकर ने बताया चोर करीब एक लाख रुपये कीमत के छह बकरियां और दो बकरे खोलकर ले गए। घटना की जानकारी रात करीब साढ़े तीन बजे तब हुई जब परिवार की महिला रामसीता उठीं। उन्होंने देखा कि पशुओं का कमरा खुला पड़ा है। अंदर जाकर देखा तो सभी बकरियां और बकरे गायब थे। शोर मचाने पर परिजन और पड़ोसी भी जाग गए और रातभर तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की।

फुटेज में देर रात एक वैन, एक अन्य चार पहिया वाहन और एक बाइक गांव में आते-जाते दिखाई दिए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।