ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशपोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी किसान की मौत का कारण नहीं हो सका स्पष्ट

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी किसान की मौत का कारण नहीं हो सका स्पष्ट

बकेवर। लवेदी क्षेत्र के धुबियायी गांव में चार दिन पहले गांव के बाहर मृत

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी किसान की मौत का कारण नहीं हो सका स्पष्ट
हिन्दुस्तान टीम,इटावा औरैयाSat, 27 Nov 2021 06:55 PM
ऐप पर पढ़ें

बकेवर।

लवेदी क्षेत्र के धुबियायी गांव में चार दिन पहले गांव के बाहर मृत हालत में मिले किसान अकबर सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। जिसके चलते बिसरा सुरक्षित कर पुलिस उसे जांच के लिए लैब भेजेगी। किसान के पुत्र ने अपने पिता की हत्या की आशंका जाहिर करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया था।

बता दें कि धुवियायी गांव के किसान अकबर सिंह चौहान (45) का बुधवार की रात गांव के बाहर नवादा रोड पर संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा मिला था। उनकी बाइक भी घटना स्थल पर पड़ी हुई थी। मृतक के परिजनों के अनुसार अकबर सिंह रात आठ बजे घर से खेत तक जाने की बात कहकर निकले थे। स्वजनों ने अकबर के साथ कोई अनहोनी होने की आशंका व्यक्त करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया था। थानाध्यक्ष जयप्रकाश ने बताया कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गयी है जिसमे उसकी मौत किन कारणों से हुई यह बात स्पष्ट नही हुई जिसके चलते विसरा सुरक्षित कर अब जांच के लिए भेजा जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें