पालतू कुत्ते के हमले में सभासद पुत्र घायल

Apr 06, 2026 11:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share

Etawah-auraiya News - जसवंतनगर के कोठी कैस्त मोहल्ले में एक किशोर ऐश्वर्य दुबे पर पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने कुत्ते के मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया। स्थानीय लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

पालतू कुत्ते के हमले में सभासद पुत्र घायल

जसवंतनगर। कोठी कैस्त मोहल्ले में पालतू कुत्ते के हमले से एक किशोर घायल हो गया। मोहल्ला निवासी सभासद मोहिनी दुबे के पुत्र ऐश्वर्य दुबे पर पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति के पालतू कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। परिजनों के अनुसार कुत्ते ने ऐश्वर्य के पैर में काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह किशोर को कुत्ते से छुड़ाया। घटना के बाद परिजन घायल किशोर को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उसका इलाज कर एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए गये। परिजनों ने कुत्ता मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कुत्ता पहले भी आक्रामक हो चुका है, इसके बावजूद उसे खुला छोड़ दिया जाता है।

इस घटना से मोहल्ले के लोग दहशत में हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि लापरवाह पालतू पशु मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।