Etawah Auraiya News: पूरी रात गायब रही बिजली लोग परेशान
हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Etawah Auraiya News: इटावा के चकरनगर क्षेत्र में ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी के कारण रातभर बिजली नहीं आई। शाम को बिजली जाने के बाद, तड़के 2:00 बजे आई, लेकिन 4:00 बजे फिर से चली गई। तीन दिनों से बिजली सप्लाई अव्यवस्थित है, जिससे लोग काफी परेशान हैं। बिजली विभाग का कहना है कि सुधार में और समय लगेगा।
पूरी रात गायब रही बिजली लोग परेशान
Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। चकरनगर क्षेत्र में भरेह में ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी के कारण पूरी रात बिजली गुल रही जिससे लोग परेशान रहे। इस क्षेत्र में शाम होते ही बिजली चली गई रात में 2:00 बजे बिजली सप्लाई चालू हुई लेकिन 4:00 बजे फिर बिजली गायब हो गई।तकनीकी खराबी के कारण पिछले तीन दिनों से इस क्षेत्र की बिजली सप्लाई अभी अव्यवस्थित है जिसके कारण लोग परेशान हैं। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फाल्ट के कारण बिजली चली जाती है और मरम्मत में समय लगता है। इस बार इस बार तो ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने के कारण दिक्कत बढी है और अभी एक दिन का समय और लगेगा तब बिजली सप्लाई सामान्य हो पाएगी।


