Etawah Auraiya News: चकरनगर क्षेत्र के पांच गांवों में टीमों ने खोजे बुखार के रोगी

हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Follow us on Google News
share

Etawah Auraiya News: इटावा । चकरनगर क्षेत्र के गढा कास्दा और पुरामल्लहान गाँव में बुखार के मरीजों की

Etawah Auraiya News: चकरनगर क्षेत्र के पांच गांवों में टीमों ने खोजे बुखार के रोगी

Etawah Auraiya News: इटावा । चकरनगर क्षेत्र के गढा कास्दा और पुरामल्लहान गाँव में बुखार के मरीजों की दिनों दिन बढ़ती संख्या ने स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा दी है।इन दोनों गांव में प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग की टीम में पहुंच रही है और जांच पड़ताल करने के साथ दवा भी उपलब्ध करा रही है। गुरुवार को पुरामल्लाहन गाँव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जहां 15 मरीजों को देखा वहीं 10 मरीजों की खून की जांच भी की गई । सीएमओ डा. बीके सिंह ने इन दोनों गांव के अलावा पास के अन्य पांच गांव में बुखार के रोगी खोजने के निर्देश दिए थे।

गुरुवार को जिला मलेरिया अधिकारी एसएन सिंह के साथ सहायक मलेरिया अधिकारी आशीष राना मलेरिया निरीक्षक नवीन सक्सेना सुषमा यादव श्यामवीर यादव गोपाल गुप्ता के अलावा कंट्रोल रूम और सीएचसी राजपुर की टीम ने गाँव पथर्रा नीबी महुआ सूढा पहलन और भरेह में घर घर जाकर बुखार के रोगी और लार्वा भी खोजा ।जिला मलेरिया अधिकारी एसएन सिंह ने बताया के इन गांव में न तो कोई बुखार का रोगी मिला और न ही कहीं पर लार्वा पाया गया।शुक्रवार को भी इन पांचो गांव में जाकर टीमें में भ्रमण करेंगी । उन्होंने बताया कि पुरामल्लहान गाँव 15 मरीज देखे गए जिसमें 10 मरीजों की डेंगू मलेरिया और टाइफाइड की जांच किट से की गई तथा 10 मरीजों की सीबीसी जांच के सैंपल जिला अस्पताल में भेजे गए उन्होंने बताया कि डेंगू मलेरिया और टाइफाइड का कोई भी मरीज पॉजिटिव नहीं निकला है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsइटावाEtawah Auraiya News: चकरनगर क्षेत्र के पांच गांवों में टीमों ने खोजे बुखार के रोगी