ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशशिक्षिका ने हेडमास्टर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

शिक्षिका ने हेडमास्टर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

इकदिल क्षेत्र के एक प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका ने हेडमास्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी हैं। वहीं हेडमास्टर की पत्नी ने शिक्षिका के साथ मारपीट भी कर दी।शिक्षिका ने तहरीर में आरोप...

शिक्षिका ने हेडमास्टर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
हिन्दुस्तान टीम,इटावा औरैयाSat, 18 Nov 2017 06:55 PM
ऐप पर पढ़ें

इकदिल क्षेत्र के एक प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका ने हेडमास्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी हैं। वहीं हेडमास्टर की पत्नी ने शिक्षिका के साथ मारपीट भी कर दी।

शिक्षिका ने तहरीर में आरोप लगाया कि हेडमास्टर उनके साथ छेड़छाड़ करता है और बच्चों को पढ़ाते समय मोबाइल से वीडियो क्लिप भी बनाता है। हेडमास्टर की पत्नी शिक्षिका नहीं है मगर वह स्कूल आकर छात्रों को पढ़ाती हैं। शनिवार दोपहर हेडमास्टर से विवाद होने के बाद उसकी पत्नी ने उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें