Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsSuspicious Death of Woman in Etawah Family Accuses In-Laws of Dowry Murder
संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या करने का आरोप

संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या करने का आरोप

संक्षेप:

Etawah-auraiya News - इटावा के सैफई के केशवपुर बनी गांव में एक महिला की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। मृतका अंजलि की शादी दिसंबर 2023 में हुई थी और उसके बाद से दहेज की मांग बढ़ गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Nov 19, 2025 11:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share Share
Follow Us on

इटावा। सैफई के केशवपुर बनी गांव में मंगलवार की देर रात एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत से हड़कंप मच गया। मृतका के परिजनों ने दहेज न मिलने पर ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में जांच शुरू कर दी है। 20 वर्षीय अंजलि की शादी 26 दिसंबर 2023 को केशवपुर बनी निवासी उपेंद्र से हुई थी। शादी के समय बाइक, फर्नीचर और 7.51 लाख रुपये दान-दहेज में दिया गया था। शुरुआत के कुछ महीनों तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन छह माह बाद ससुराल पक्ष ने कार और दो लाख रुपये की अतिरिक्त मांग शुरू कर दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

परिजनों का आरोप है कि मांग पूरी न होने पर अंजलि को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। अंजलि के भाई सुमित ने बताया एक माह पूर्व पति के नाम पर डेढ़ लाख रुपये खर्च कर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान भी खुलवाई गई थी, लेकिन उत्पीड़न में कमी नहीं आई। मंगलवार शाम सात बजे वह बहन के घर गया था, जहां मारपीट हो रही थी। किसी तरह मामला शांत कराकर वह लौट आया। आरोप है कि रात करीब 11 बजे अंजलि की गला दबाकर हत्या कर दी गई। परिजन जब पहुंचे तो उसका शव घर के बाहर पड़ा मिला और गले पर चोटों के निशान दिखाई दिए। सीओ केपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।