संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share

Etawah-auraiya News - शनिवार रात एक विवाहिता निशा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉ ने उसे मृत घोषित कर दिया। निशा की शादी 2021 में हुई थी और उसने डेढ़ वर्ष की बेटी को छोड़ा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

शनिवार देर रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन महिला को अचेत अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉ ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के ग्राम बनामई निवासी विष्णु यादव की 27 वर्षीय पत्नी निशा की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। पति ने बताया महिला निशा को टीबी की बीमारी थी, उसका इलाज जारी था। शनिवार दिन में भी उसकी तबीयत बिगड़ी थी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था। उपचार के बाद राहत मिलने पर वह घर लौट आई थी।

देर रात करीब साढ़े दस बजे अचानक फिर उसकी हालत बिगड़ गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉ ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। निशा की शादी 2021 में हुई थी, उसका मायका फिरोजाबाद क्षेत्र के भाउपुर गांव में है। निशा अपने पीछे डेढ़ वर्ष की मासूम बेटी निष्ठा को छोड़ गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।