ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशअयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए दी जा रही समर्पण राशि

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए दी जा रही समर्पण राशि

इटावा। हिन्दुस्तान संवाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान...

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए दी जा रही समर्पण राशि
हिन्दुस्तान टीम,इटावा औरैयाSat, 16 Jan 2021 11:21 PM
ऐप पर पढ़ें

इटावा। हिन्दुस्तान संवाद

अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत काफी लोग मंदिर निर्माण के लिए धन भी दे रहे हैं। शुक्रवार से शुरु हुआ यह अभियान शनिवार को भी जारी रहा।

इस अभियान के तहत कई लोगोें ने सांसद डा. रामशंकर कठेरिया को मंदिर निर्माण के लिए समर्पण राशि के चेक दिए। इस अभियान के तहत शिवांगी कंक्रीट के प्रो. राजीव पांडेय ने सांसद डा. रामशंकर कठेरिया को दो लाख 51 हजार रुपए की चेक प्रदान की। यह समर्पण राशि मंदिर निर्माण के लिए दी गई है। इसी तरह रिलायंस पेट्रोल पम्प राजीव गुप्ता ने एक लाख 11 हजार रुपए, सुबोध तिवारी ने दो लाख 11 हजार रुपए, मुकेश चौहान ने एक लाख एक हजार रुपए श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण राशि दी। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री प्रशांत राव चौबे, संजीव राजपूत, सीपू चौधरी, प्रभात दीक्षित मौजूद रहे।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक अनिल के साथ संघ के कार्यकर्ताओं ने दानदाताओं से समर्पण राशि की चैक प्राप्त की। संघ के विभाग सह संघ चालक विनोद चंद्र पांडेय ने एक लाख रुपये की समर्पण राशि दी। इससे पूर्व क्षेत्र प्रचारक ने सांई उत्सव गार्डन में सभी आयाम प्रमुखों और सह प्रमुखों के साथ बैठक कर अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी से निधि समर्पण अभियान की शुरूआत की जा रही है। यह अभियान 27 फरवरी संत रविदास जयंती तक चलेगा। विहिप नेता श्रीकृष्ण वर्मा, चंद्रशेखर चौधरी, माउंट लिट्रा के चेयरमैन अतिवीर सिंह यादव, मनोज यादव, रामशरन गुप्ता, एमपी सिंह तोमर अभियान के प्रथम दानी बने। इस मौके पर विभाग कार्यवाह प्रो प्रदीप भदौरिया, जिला प्रचारक विनय, विहिप नेता अवधेश भदौरिया व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. रमाकांत शर्मा मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें