ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशसुरेशचंद्र बने जिलाध्यक्ष, मुकेश जिला उपाध्यक्ष

सुरेशचंद्र बने जिलाध्यक्ष, मुकेश जिला उपाध्यक्ष

इटावा। जन चेतना समिति व्यापार मंडल की बैठक होटल रामलीला रोड पर संपन्न हुई।

सुरेशचंद्र बने जिलाध्यक्ष, मुकेश जिला उपाध्यक्ष
हिन्दुस्तान टीम,इटावा औरैयाTue, 25 May 2021 04:21 AM
ऐप पर पढ़ें

इटावा।

जन चेतना समिति व्यापार मंडल की बैठक होटल रामलीला रोड पर संपन्न हुई। जिसमें बंद पड़े व्यापार से आहत व्यापारियों की समस्या को सुना गया व किस तरह से इस संकट से बाहर निकला जाये इस पर भी मंथन हुआ। समिति में सभी व्यापारियों की सलाह पर उनके हक की आवाज शासन व प्रशासन तक मजबूती के साथ बुलंद करने के लिए सुरेश चंद्र यादव को जन चेतना समिति व्यापार मंडल का सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुना गया। मुकेश गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक राघवेंद्र सिंह यादव व संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार चतुर्वेदी ने किया। इस मौके पर रमेश चंद्र यादव, गजेन्द्र, जिला सचिव ब्रह्म कुमार, कन्हैया गुप्ता, दीपक अग्रवाल, सचिन जैन आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें