Etawah Auraiya News: निर्धारित रेट पर ही होगी चीनी की बिक्री

हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Follow us on Google News
share

Etawah Auraiya News: इटावा के एसडीएम मनोज पाठक ने बताया कि चीनी के विक्रेताओं को सरकार द्वारा निर्धारित रेट पर ही बिक्री करनी होगी। इसके लिए विक्रेताओं के साथ बैठक की गई और एक समिति का गठन किया गया। भंडारण पर रोक लगाने का भी निर्देश दिया गया है। कालाबाजारी की सूचना प्रशासन को दी जा सकती है।

Etawah Auraiya News: निर्धारित रेट पर ही होगी चीनी की बिक्री

Etawah Auraiya News: इटावा। एसडीएम सदर मनोज पाठक ने बताया है कि चीनी के थोक और फुटकर विक्रेता सरकार से निर्धारित रेट पर ही चीनी की बिक्री करेंगे। इस संबंध में इन विक्रेताओं के साथ बैठक भी हुई है जिसमें यह कहा गया है कि निर्धारित रेट पर ही बिक्री की जाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिलाधिकारी ने एक समिति का गठन किया है और इस समिति की बैठक में यह निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही यह भी कहा गया है की कोई भी थोक या फुटकर विक्रेता किसी प्रकार का भंडारण नहीं करेगा । खाद्य विभाग की पोर्टल पर चीनी की स्टॉक की स्थिति को अपडेट करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा है कि यदि चीनी की कालाबाजारी या जमाखोरी की जा रही है तो इसकी सूचना कोई भी व्यक्ति प्रशासन को दे सकता है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsइटावाEtawah Auraiya News: निर्धारित रेट पर ही होगी चीनी की बिक्री