इटावा में अचानक बदला मौसम, बारिश के साथ गिरे ओले

Jan 23, 2026 08:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share Share
Follow Us on

Etawah-auraiya News - शुक्रवार की शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। गरज के साथ बारिश हुई शुक्रवार की शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। गरज के साथ बारिश हुई

इटावा में अचानक बदला मौसम, बारिश के साथ गिरे ओले

शुक्रवार की शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। गरज के साथ बारिश हुई और कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे। बारिश और ओलों की बौछार ने सर्दी का एहसास कराया। मौसम बदलने से किसानों की धड़कनें बढ़ गई है। इस बारिश ने खेतों में खड़ी फसलों को लेकर किसान चिंता में हैं। किसानों का कहना है कि इस समय सरसों की फसल पककर कटाई के करीब है। बारिश होने से सरसों की फलियों में नमी बढ़ने का खतरा है, जिससे दाना काला पड़ सकता है और पैदावार प्रभावित हो सकती है। इसी तरह आलू की खुदाई का कार्य भी शुरू हो चुका है।

बूंदाबांदी से खेतों में नमी बढ़ने से आलू की खुदाई प्रभावित होने के साथ-साथ भंडारण में सड़न का खतरा बढ़ गया है। अरहर की फसल को भी बारिश से नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि कुछ फसलों के लिए बारिा राहत भरी भी साबित हो रही है। गेहूं, जौ और चना की फसलों को इस समय हल्की नमी की आवश्यकता होती है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यदि बारिश सीमित रही तो रबी की इन फसलों के उत्पादन में वृद्धि संभव है। मौसम के इस अचानक बदलाव ने किसानों को असमंजस में डाल दिया है। वे अब आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं कि आगे मौसम कैसा रहेगा। लगातार बारिश होने पर नुकसान बढ़ने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;