Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsSuccessful Complex Bladder Cancer Surgery at Uttar Pradesh Medical University
सैफई पीजीआई में मूत्राशय कैंसर का जटिल ऑपरेशन सफल

सैफई पीजीआई में मूत्राशय कैंसर का जटिल ऑपरेशन सफल

संक्षेप: Etawah-auraiya News - उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में 55 वर्षीय महिला के मूत्राशय के कैंसर का जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। लगभग छह घंटे चली इस सर्जरी में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीज की स्थिति को स्थिर...

Tue, 28 Oct 2025 12:40 AMNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में 55 वर्षीय महिला के मूत्राशय के कैंसर का जटिल ऑपरेशन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। करीब छह घंटे चली कठिन शल्यक्रिया को विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने पूरी दक्षता और सावधानी से अंजाम दिया। कुलपति प्रोफेसर डॉ.अजय सिंह ने सर्जरी करने वाली टीम को बधाई देते हुए कहा कि अब मरीजों को ऐसे जटिल ऑपरेशनों के लिए बड़े शहरों की ओर रुख करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की उन्नत चिकित्सा सुविधाओं, प्रशिक्षित टीम और समर्पित स्वास्थ्य सेवाओं का परिणाम है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित सिंह ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान मरीज में रैडिकल सिस्टेक्टॉमी मूत्राशय को निकालना के साथ गर्भाशय हिस्टरेक्टॉमी तथा दोनों डिंबग्रंथियों और फैलोपियन ट्यूबों साल्पिंगो-ऊफोरेक्टॉमी को भी हटाया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके बाद मूत्र के प्रवाह के लिए आंत के एक हिस्से से नया रास्ता बनाया गया। उन्होंने बताया कि यह सर्जरी अत्यंत जटिल थी, लेकिन डॉक्टरों की टीम ने निपुणता और टीमवर्क से इसे सफलतापूर्वक पूरा किया। ऑपरेशन को मूत्ररोग विभागाध्यक्ष प्रो. मुबाशिर अली खान, डॉ. अंकित सचान, डॉ. जिगरदीप सिंह और डॉ. नितीश देव की टीम ने किया। वहीं,एनेस्थीसिया विभाग से डॉ. प्रशांत मिश्रा, डॉ. हिमांशु यादव और उनकी टीम का भी विशेष योगदान रहा। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति पूरी तरह स्थिर है। वह सामान्य भोजन ले रही हैं और तेजी से स्वस्थ हो रही हैं और जल्द उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।