अनहोनी से बचाने को बढ़ी सुरक्षा, अब डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर से गुजरेंगे यात्री

अनहोनी से बचाने को बढ़ी सुरक्षा, अब डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर से गुजरेंगे यात्री

संक्षेप:

Etawah-auraiya News - बड़े स्टेशनों की तरह इटावा जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था की जा रही मजबूतफोटो.40. जंक्शन पर लगाए गए डीएफएमडी के बीच से होकर गुजरते यात्रीइटावा, संवाददाता ।

Nov 13, 2025 11:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share

इटावा, संवाददाता। दिल्ली में हुये धमाके के बाद हर ओर सुरक्षा को मजबूत किया जा रहा है। इटावा जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा है। जंक्शन के प्लेटफार्मों पर यात्री अब डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी ) से गुजर कर ही जा सकेंगे। एक नंबर प्लेटफार्म के प्रवेश द्वार पर दो डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं जिसका संचालन आरपीएफ और जीआरपी करेगी। दोनों डिटेक्टर ने काम करना शुरू भी कर दिया है। इटावा जंक्शन पर वैसे तो आर पीएफ और जीआरपी डटी रहती है। समय-समय पर दोनों फोर्स हैंड मेटल डिटेक्टर लेकर यात्रियों के सामान की चेकिंग भी करते हैं लेकिन जंक्शन के मुख्य प्रवेश द्वार पर आने जाने वालों की निगरानी अभी तक सिर्फ सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से हो रही थी लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अब दो डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर(डीएफएमडी)आरपीएफ के द्वारा लगाये गये है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसी से गुजर कर ही यात्री अब प्लेटफार्मों पर पहुंचेंगे। डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर के नीचे से जब कोई भी व्यक्ति अपना सामान लेकर गुजरता है तो डिटेक्टर से बीप की आवाज आती है और लाल बत्ती जलने लगती हैं। अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति हथियार या भारी मेटल धातु की वस्तु लेकर निकलता है तो सभी लाल बत्तियां जलने लगेगी और बीप की आवाज भी तेज हो जाएगी। इस दौरान मौके पर मौजूद आरपीएफ और जीआरपी व्यक्ति के सामान की सघन तलाशी भी लेती है।अगर कुछ भी संदिग्ध सामान नहीं मिलता है तो उसे जाने दिया जाता है। आरपीएफ इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया जंक्शन के मुख्य मुख्य प्रवेश द्वार पर दो डीएफएमडी लगाए गए हैं और उनका संचालन भी शुरू हो गया है डीएफएमडी पर आरपीएफ और जीआरपी की भी तैनाती रहेगी।