ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशलकड़बग्घा देख गांव में हड़कम्प

लकड़बग्घा देख गांव में हड़कम्प

बढ़पुरा रेंज के मनिकापुरा में एक लकड़बग्घा के पहुंच जाने और खेतों के किनारे लगे तारों में फंस जाने से हड़कम्प मच गया। गांव में दहशत का माहौल बन गया। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई तब वन विभाग और स्कान...

लकड़बग्घा देख गांव में हड़कम्प
हिन्दुस्तान टीम,इटावा औरैयाSat, 09 Nov 2019 10:12 PM
ऐप पर पढ़ें

बढ़पुरा रेंज के मनिकापुरा में एक लकड़बग्घा के पहुंच जाने और खेतों के किनारे लगे तारों में फंस जाने से हड़कम्प मच गया। गांव में दहशत का माहौल बन गया। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई तब वन विभाग और स्कान की टीमें तारों में फसे लकड़बग्घा को निकालकर जंगल की ओर छोड़ा।

मनिकापुरा में कुछ किसानों ने अपने खेतों के किनारे तार लगाए हैं ताकि आवारा पशु खेतों में न जा सकें। जंगल से भागकर गांव की ओर आ रहा यह लकड़बग्घा इन तारों में फस गया। गांव वालों को जब उसे खेत के पास देखा तो दहशत में आ गए। गांव वालों की सूचना पर वन विभाग के उप निदेशक संजय सिंह व स्कान सचिव संजीव चौहान अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे और तारों में फसे लकड़बग्घा को काफी मशक्कत के बाद निकाला। तब कहीं गांव वालों ने राहत की सांस ली। संजीव चौहान ने बताया कि यह जंगली व मांसाहारी होता है। बचाव अभियान में वन क्षेत्राधिकारी चम्बल हरि किशोर शुक्ला, वन क्षेत्राधिकारी बढ़पुरा एके त्रिपाठी, उप वन क्षेत्राधिकारी प्रबल प्रताप सिंह, वन दरोगा ताबिश अहमद, ओम प्रकाश बघेल, राजेश कुमार, संतोष सिंह, धर्मेंद्र, भूपेंद्र सिंह एवं शैलेंद्र कुमार मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें