एसएसपी ने सिविल लाइन और भरथना थानों का वार्षिक निरीक्षण किया
एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सिविल लाइन और भरथना थानों का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय, अभिलेख, शस्त्रागार और महिला हेल्प डेस्क की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। एसएसपी ने लंबित विवेचनाओं और महिला अपराधों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए और साफ-सफाई तथा संसाधनों के बेहतर उपयोग की आवश्यकता पर जोर दिया।
इटावा/भरथना, संवाददाता। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सिविल लाइन और भरथना थानों का वार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने थाना कार्यालय, अभिलेख, मालखाना, शस्त्रागार, बंदीगृह, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, भोजनालय और थाना परिसर की साफ-सफाई की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण व महिला संबंधी अपराधों, साइबर अपराधों और जनसुनवाई प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और अपराधियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई की भी समीक्षा की। भरथना थाने के निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने परिसर के पिछले हिस्से में मिली गंदगी पर नाराजगी जताई और नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैरक में स्वच्छता, पुलिसकर्मियों के लिए बेहतर सुविधाएं व भोजनालय में साफ-सुथरा वातावरण बनाए रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने बिजली की बचत और संसाधनों के बेहतर उपयोग की भी हिदायत दी। इस दौरान उन्होंने दोनों थाना क्षेत्रों के चौकीदारों को टॉर्च वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


