गोवर्धन लीला सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु
इटावा के जय वाटिका में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में व्यास आचार्य अरविंद जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला का वर्णन किया। कथा में मयूर नृत्य ने श्रद्धालुओं को रोमांचित किया। आचार्य ने बताया कि भक्तों को भगवान की शरण में रहते हुए हर संकट से सुरक्षा मिलती है।
इटावा, संवाददाता। जय वाटिका में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में व्यास आचार्य अरविंद जी महाराज वृंदावन ने भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान प्रस्तुत मयूर नृत्य ने श्रद्धालुओं को रोमांचित कर दिया । पूरा पंडाल भक्तिमय माहौल से गूंज उठा।आचार्य अरविंद जी महाराज ने बताया कि जब ब्रजवासियों ने भगवान श्रीकृष्ण के कहने पर इंद्र देव की पूजा छोड़कर गोवर्धन पर्वत की पूजा की, तब क्रोधित होकर इंद्र ने मूसलाधार वर्षा शुरू कर दी। भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर समस्त ब्रजवासियों एवं गौधन की रक्षा की। उन्होंने कहा कि भगवान की शरण में जाने वाला भक्त हर संकट से सुरक्षित रहता है।
गोवर्धन लीला हमें अहंकार त्यागकर भक्ति और प्रकृति संरक्षण का संदेश देती है। कथा के दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बनाते रहे। मयूर नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा में परीक्षित के रूप में सत्यभान शर्मा एवं उनकी पत्नी चन्द्रप्रभा रहीं। पूर्व पालिकाध्यक्ष मनोज पोरवाल, सीके शुक्ला, मिथलेश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


