Etawah Auraiya News: आर्य समाज मंदिर में हुआ विशेष यज्ञ
हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Etawah Auraiya News: भरथना में आर्य समाज मंदिर में रक्षा बंधन पर्व के अवसर पर विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में आहुतियां दीं और समाज के सुख-समृद्धि की कामना की। पं. राजेश आर्य और सतेंद्र आर्य ने यज्ञ विधि-विधान से संपन्न कराया।

Etawah Auraiya News: भरथना। आर्य समाज मंदिर में रक्षा बंधन पर्व के अवसर पर विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आर्य समाज से जुड़े लोगों और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में आहुतियां दीं। पं. राजेश आर्य और सतेंद्र आर्य ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से यज्ञ संपन्न कराया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि, शांति तथा सर्वकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक वातावरण से माहौल भक्तिमय बना रहा।इस अवसर पर ओमप्रकाश आर्य, नंदकिशोर आर्य, सत्यभान आर्य, मोहन आर्य, वैभव आर्य, ऋषभ आर्य, अतुल आर्य रहे।


