इटावा में बच्चों को खसरा और रूबेला से बचाने के लिए शुरू हुआ विशेष अभियान
Etawah-auraiya News - स्वास्थ्य विभाग ने खसरा और रूबेला की रोकथाम के लिए विशेष टीकाकरण अभियान सोमवार से शुरू किया है। यह अभियान 27 फरवरी तक चलेगा और इसमें कक्षा 1 से 5 तक के 82516 बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। इसका उद्देश्य 2026 तक भारत से इन गंभीर बीमारियों का उन्मूलन करना है।

खसरा और रूबेला की रोकथाम के लिए सोमवार से स्वास्थ्य विभाग ने विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया है। यह अभियान 27 फरवरी तक चलाया जाएगा जिसके तहत सरकारी और प्राइवेट स्कूल के साथ मदरसों में पढ़ने वाले कक्षा 1 से 5 तक के 82516 बच्चों का टीकाकरण किया जायेगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. श्रीनिवास यादव ने रामनारायण स्कूल में अभियान का शुभारंभ किया। वर्ष 2026 तक भारत से खसरा और रूबेला जैसी गंभीर बीमारियों का पूर्ण रूप से उन्मूलन करना एवं बाल मृत्यु दर को कम करना है इसी उद्देश्य से विशेष अभियान शुरू किया गया है।जिला प्रशिक्षण अधिकारी डा. श्री निवास यादव ने बताया कि स्कूलों में कक्षा 1 से 5 तक पढ़ने वाले 82516 बच्चों का टीकाकरण इस विशेष अभियान के तहत 27 फरवरी तक किया जाएगा।
सरकारी स्कूलों में 48113 प्राइवेट स्कूलों में 34 145 तथा मदरसों में पढ़ने वाले 258 बच्चों का टीकाकरण किया जाना है। उन्होंने बताया कि नियमित टीकाकरण के जो सत्र बुधवार और शनिवार को आयोजित होते हैं उनमें टीकाकरण नहीं किया जाएगा जबकि सोमवार मंगलवार गुरुवार और शुक्रवार को स्कूलों में सत्र लगाकर टीकाकरण किया जाएगा । सरकारी स्कूलों में 646 सत्र प्राइवेट स्कूलों में 511 तथा मदरसों में 10 सत्र आयोजित किए जाएंगे प्रत्येक एएनएम को 100 टीके लगाने का लक्ष्य दिया गया है।इस अभियान के तहत टीकाकरण के कुल 1326 सत्र आयोजित किए जाएंगे । बच्चों को खसरा एवं रूबेला जैसी संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित करने के उद्देश्य से यह विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है उन्होंने बच्चों के अभिभावकों से अपील की है कि वह अपने बच्चों का टीकाकरण अवश्य कराये। खसरा रुबैला टीकाकरण अभियान के शुभारम्भ अवसर पर डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डा. कुनाल सिंह , डीएमसी यूनिसेफ अनिल तोमर, बीसीसीएम प्रवेश मिश्रा मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




