Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsSP Meeting Led by District President Pradeep Shakya Discusses Assembly Elections and Voter Registration
 भाजपा एसआईआर के नाम पर रच रही साजिश - जिलाध्यक्ष पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को मतदाताओं को जोड़ने का दिया मंत्र

भाजपा एसआईआर के नाम पर रच रही साजिश - जिलाध्यक्ष पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को मतदाताओं को जोड़ने का दिया मंत्र

संक्षेप:

Etawah-auraiya News - फोटो-6 बैठक को सम्बोधित करते सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य जसवंतनगर, संवाददाता। बुधवार को नगर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार बबलू...

Nov 12, 2025 06:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share Share
Follow Us on

फोटो-6 बैठक को सम्बोधित करते सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य जसवंतनगर, संवाददाता। बुधवार को नगर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार बबलू शाक्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन की मजबूती और मतदाता सूची पुनरीक्षण एसआईआर अभियान को लेकर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एसआईआर के नाम पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ खिलवाड़ कर रही है। वह समाजवादी पार्टी के समर्थक मतदाताओं को सूची से बाहर करने की साजिश रच रही है। प्रदीप शाक्य ने कहा कि सपा सरकार के समय किए गए विकास कार्यों और जनता के हित में लिए गए फैसलों को लोगों तक पहुंचाना जरूरी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

2027 के विधानसभा चुनाव को लोकतंत्र बचाने की निर्णायक लड़ाई बताते हुए कहा कि आरक्षण, सामाजिक न्याय और कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए सपा का मजबूत होना जरूरी है। नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता ने कहा कि भाजपा राज में प्रदेश जंगलराज में बदल गया है। कानून-व्यवस्था ध्वस्त है, महिलाएं असुरक्षित हैं और महंगाई ने आमजन का जीवन कठिन बना दिया है। विधायक प्रतिनिधि ठा. अजेंद्र सिंह गौर और सांसद प्रतिनिधि हाजी मोहम्मद शमीम ने कहा कि जब प्रदेश से भाजपा सरकार जाएगी, तभी किसानों, मजदूरों और युवाओं के जीवन में खुशहाली लौटेगी। नगर महासचिव राशिद सिद्दीकी ने एसआईआर प्रक्रिया की जानकारी देते हुए मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के नियम बताए। बैठक में विधानसभा एसआईआर प्रभारी सुभाष गुप्ता, जितेंद्र मोना यादव, रामवीर यादव, रघुवीर सिंह, ऋषिकांत चतुर्वेदी, अशोक क्रांतिकारी, गोपाल गुप्ता,सत्यवती, माया देवी मौजूद रहे।