Etawah Auraiya News: सांप ने मां बेटी को डसा, बेटी की हुई मौत

हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Follow us on Google News
share

Etawah Auraiya News: भरथना क्षेत्र के नगला छोला गांव में शनिवार रात घर में सो रही मां-बेटी को सांप ने डस लिया। 13 वर्षीय किशोरी ईशा की मौत हो गई, जबकि मां फूलमती हालत गंभीर में अस्पताल में हैं। परिवार में मातम का माहौल है।

Etawah Auraiya News: सांप ने मां बेटी को डसा, बेटी की हुई मौत

Etawah Auraiya News: भरथना, संवाददाता। थाना क्षेत्र के नगला छोला गांव में शनिवार देर रात घर में सो रही मां-बेटी को सांप ने डस लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने 13 वर्षीय किशोरी को मृत घोषित कर दिया, जबकि मां का गंभीर हालत में उपचार चल रहा है।

घटना का विवरण

गांव नगला छोला निवासी वीर सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे पूरा परिवार घर में सो रहा था। इसी दौरान उसकी 13 वर्षीय बहन ईशा को किसी सांप ने काट लिया। ईशा ने दर्द होने पर अपनी मां फूलमती को इसकी जानकारी दी। बेटी को देखने के लिए जैसे ही फूलमती उठीं, तभी उन्हें भी सांप ने डस लिया।

अस्पताल में उपचार

सांप के काटने के बाद मां-बेटी की हालत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजन दोनों को आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद रात करीब 12 बजे किशोरी ईशा को मृत घोषित कर दिया। वहीं फूलमती की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार जारी है। किशोरी की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी मातम का माहौल है। सूचना पर थाना उपनिरीक्षक ईदु हसन ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिवार पर दुख

घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जहां एक ओर 13 वर्षीय बेटी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं दूसरी ओर मां जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कब और कहाँ यह घटना हुई?
यह घटना शनिवार देर रात नगला छोला गांव में हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।