कमरे में टीवी देख रही बच्ची को सांप ने डसा

Newswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Follow us on Google News
share

इटावा के राजा का बाग चंद्रपुरा में बुधवार को एक 9 वर्षीय बच्ची काव्या को सांप ने डस लिया। बच्ची घर में टीवी देख रही थी, तभी सांप कमरे में घुस आया और उसे काट लिया। परिजनों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को स्थिर बताया।

कमरे में टीवी देख रही बच्ची को सांप ने डसा

इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राजा का बाग चंद्रपुरा में बुधवार दोपहर एक मासूम बच्ची को सांप ने डस लिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। चंद्रपुरा निवासी सूरज की नौ वर्षीय बेटी काव्या घर के कमरे में टीवी देख रही थी। तभी अचानक कमरे में घुसे सांप ने उसके पैर में डस लिया। बेटी की चीख सुनते ही परिजन दौड़कर कमरे में पहुंचे और आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टर ने उपचार शुरू किया और बच्ची की हालत पर नजर रखी जा रही है। डॉक्टर श्याम मोहन ने बताया बच्ची की हालत फिलहाल स्थिर है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।