दो कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर के लिए दी तहरीर
Etawah-auraiya News - इटावा में स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों के खिलाफ बिजली विभाग ने तहरीर दी है। आरोप है कि ये कर्मी उपभोक्ताओं का उत्पीड़न कर रहे हैं और राजस्व को नुकसान पहुँचा रहे हैं। उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को समस्याओं के समाधान के लिए हंगामा किया।

इटावा। स्मार्ट मीटर लगाने का काम करने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों के खिलाफ बिजली विभाग ने तहरीर दी है। आरोप है कि ये कर्मी उपभक्ताओं का उत्पीड़न करते हैं और राजस्व को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी गगन अग्निहोत्री ने फ्रेंडस कालोनी थाने में दी तहरीर में बताया कि शहर स्थित वैशालीपुरम फेज-1 निवासी सरोज कुमारी के आवास पर करीब एक साल पहले मई 2025 में स्मार्ट मीटर लगा था। कंपनी के दो कर्मियों ने काफी समय बीतने पर भी मीटर की पोस्टिंग नहीं की। इससे सरोज कुमारी बिल जमा नहीं कर पा रहीं हैं। इस बीच सिस्टम से बार-बार उनका कनेक्शन काटा गया।
बिजली विभाग ने कंपनी के इन दोनों कर्मियों को ग्रुप मैसेज, मौखिक और लिखित रूप से कई बार कहा। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं की गई।इटावा। स्मार्ट मीटर को लेकर लोग परेशान हैं। कंपनी की कार्यप्रणाली आक्रोश है। शुक्रवार को स्मार्ट मीटर की समस्याओं के निस्तारण के लिए कैंप भी लगा था लेकिन कर्मचारी कोई समाधान नहीं दे पाए। दोपहर बाद आक्रोशित उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। बिजली विभाग के उन्हें समझाकर शांत कराया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


