Etawah Auraiya News: रक्षाबंधन पर तीन जगह सड़क हादसे, छह लोग घायल
Etawah Auraiya News: रक्षाबंधन पर्व पर बकेवर क्षेत्र में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को महेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पहले हादसे में बाइक सवार परिवार घायल हुआ, दूसरे में बाइक फिसलने से एक युवक घायल हुआ, और तीसरे में ऑटो से टक्कर के कारण एक दंपत्ति घायल हुए।

Etawah Auraiya News: बकेवर। रक्षाबंधन पर्व पर सड़कों पर बढ़ी आवाजाही के बीच बकेवर थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से महेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पहला हादसा उझियानी हाईवे पर हुआ। यहां हाईवे किनारे सवारी उतार रहे ऑटो में पीछे से बाइक जा घुसी। बाइक पर अभय उनकी मां प्रीति और भाई छोटू सवार थे। हादसे में तीनों घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से महेवा सीएचसी में भर्ती कराया गया। दूसरी दुर्घटना नौधना गांव के पास मंदिर के सामने हुई। ग्राम अहिकारपुर निवासी ऋषभ की बाइक फिसल गई और वह सड़क किनारे खड्ड में जा गिरे।
हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए महेवा सीएचसी में भर्ती कराया गया। तीसरा हादसा टिलीटिला गांव के समीप हुआ। ग्राम पेगूपुर, थाना अजीतमल औरैया निवासी महिपाल सिंह अपनी पत्नी अनामिका के साथ जा रहे थे। इसी दौरान ऑटो से टक्कर होने पर दोनों घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से दोनों को महेवा सीएचसी पहुंचाया गया, जहां इलाज जारी है।


