इटावा में सड़क पर फैली सिल्ट से बढ़ी धूल, राहगीरों की सेहत पर संकट

Dec 06, 2025 11:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share Share
Follow Us on

Etawah-auraiya News - बलरई से जसवंतनगर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर सड़कों पर बिखरी सिल्ट और धूल ने स्कूली बच्चों और यात्रियों के लिए यात्रा को मुश्किल बना दिया है। स्थानीय निवासियों ने कहा है कि धूल के कारण बच्चों को स्वास्थ्य समस्याएँ हो रही हैं और उन्होंने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

इटावा में सड़क पर फैली सिल्ट से बढ़ी धूल, राहगीरों की सेहत पर संकट

बलरई से जसवंतनगर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर इन दिनों सिल्ट और धूल का संकट गहराता जा रहा है। बम्बा और नहर की सफाई के दौरान निकाली गई भारी मात्रा में सिल्ट को विभागीय लापरवाही के चलते सड़क किनारे ही डाल दिया गया है। इसके बाद नहर विभाग के अधिकारी जेसीबी और पोकलेन मशीनों की मदद से इस सिल्ट को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और डंफरों में भरकर परिवहन करा रहे हैं, लेकिन प्रक्रिया के दौरान सड़क पर बिखर रही सिल्ट और तेज रफ्तार से गुजर रहे वाहनों से उड़ने वाली धूल ने राह चलना मुश्किल कर दिया है।ओर वहीँ भोगनी पुर गंग नहर पुल की चौड़ाई कम होने के कारण दोनों तरफ सिल्ट लदे डंफरो और ट्रैक्टर ट्रॉली के कारण कई कई घंटे तक जाम लग जाता है जिस कारण स्कूली बच्चे स्कूल पहुँचने के साथ छुट्टी होने पर घर लेट पहुँच रहे हैं कुछ वच्चों की आँखों में उड़ रही सिल्ट से एलर्जी हो गई है वहीं परिजनों का कहना है कि सुबह कपड़े पहन कर जाने पर शाम को पूरे कपड़े धूल और मिट्टी में सने हुए आते हैं,इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों यात्री और स्कूली बच्चे गुजरते हैं।

उड़ती धूल से खासकर नन्हें-मुन्ने बच्चों तथा सांस रोगियों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि धूल के बीच सांस लेना तो दूर, आंखें खुली रखना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार मानकों के विपरीत कार्य कर रहे हैं। वे केवल सिल्ट ही नहीं, बल्कि पटरी की मिट्टी तक खोदकर ले जा रहे हैं, जिससे सड़क और नहर बम्बे की पटरी कमजोर हो रही है। इसके बावजूद नहर विभाग और खनन विभाग इस अवैध गतिविधि पर आंख मूंदे बैठे हैं। लोगों का सवाल है कि उड़ती धूल और फैलते प्रदूषण से स्कूली बच्चों की सेहत पर पड़ने वाले असर की जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा? स्थानीय निवासियों ने तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। इस संबंध में लोकनिर्माण विभाग के एई शिशुपाल सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि संबंधित विभाग के लिए पत्र जारी किया जा रहा है यात्रियों और स्कूली बच्चों की यात्रा सुगम बनाने के लिए सड़क से सिल्ट हटवाकर साफ़ सफाई कराई जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;