इटावा सफारी में बुजुर्ग शेर गीगो बीमार, कम किया खाना-पानी
Etawah-auraiya News - इटावा सफारी पार्क में बब्बर शेर गीगो बीमार हो गया है, जो 17 साल का है। उसने भोजन और पानी कम कर दिया है। डॉक्टरों की विशेष टीम उसकी निगरानी कर रही है। गीगो को संभवतः वृद्धावस्था की बीमारियों ने प्रभावित किया है। पार्क में वर्तमान में 23 शेर हैं, जिनमें चार शावक भी शामिल हैं।

इटावा। इटावा सफारी पार्क में बब्बर शेर गीगो बीमार हो गया है। उसने भोजन-पानी भी काफी कम कर दिया है। डॉक्टरों की एक विशेष टीम निगरानी में लगाई गई है। सफारी पार्क के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि 17 साल के बब्बर शेर गीगो को संभवत: वृद्धावस्था की बीमारियों ने जकड़ा है। साल 2014 में उसे गुजरात के जूनागढ़ से यहां लाया गया था। चिंता की बात यह है कि उसने भोजन और पानी पीना कम कर दिया है। सफारी पार्क के वन्य जीव विशेषज्ञ डॉ. रॉबिन यादव की निगरानी में डॉक्टरों की एक टीम को इलाज के लिए लगाया गया है।
गीगो की 24 घंटे निगरानी की जा रही है।सफारी पार्क इन दिनों शेरों का सबसे बड़ा आशियाना बन गया है। वर्तमान में यहां 23 शेर हैं। इनमें दो महीने के चार शावक भी हैं। साल 2014 से शेरों का यहां आना शुरू हुआ था। सफारी पार्क शेरों के प्रजनन का बड़ा केंद्र भी है। 15 शेरों की जन्मस्थली यही है। यहां से दो शेर और दो शेरनियों को गोरखपुर के चिड़ियाघर भेजा गया है। पहले शावक के रूप में यहां शिम्बा और सुल्तान ने छह अक्टूबर 2016 को जन्म लिया था। इसके बाद शेर मनन और शेरनी जेसिका ने यहां आठ शावकों को जन्म दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


