Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsShocking Jewelry Theft Elderly Woman Attacked in Field Police on Hunt
इटावा में दिनदहाड़े वृद्धा से लूट के आरोपी का नहीं लगा सुराग

इटावा में दिनदहाड़े वृद्धा से लूट के आरोपी का नहीं लगा सुराग

संक्षेप:

Etawah-auraiya News - सीपुरा गांव में एक वृद्धा मालती देवी पर दिनदहाड़े हमला किया गया। आरोपी ने उनका गला दबाकर सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए और उन्हें बेहोश छोड़कर भाग गया। घटना के 24 घंटे बाद भी आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला है, जिससे ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Jan 19, 2026 08:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share Share
Follow Us on

सीपुरा गांव में दिनदहाड़े खेत में चारा काट रही वृद्धा से गला दबाकर जेवर लूटने की सनसनीखेज वारदात के बाद भी आरोपी बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। घटना के 24 घंटे बाद भी आरोपी का कोई सुराग न लगने से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश दोनों बना हुआ है। पुलिस ने पीड़ित के बेटे की तहरीर पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। रविवार दोपहर सीपुरा गांव की 65 वर्षीय मालती देवी पत्नी राकेश प्रजापति अपने घर से करीब 200 मीटर दूर रेलवे लाइन पार स्थित लाह के खेत में पशुओं के लिए चारा काट रही थीं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और दरांती मांगने लगा। मालती देवी ने दरांती मेड़ पर रखी होने की बात कहकर उसे खुद ले जाने को कहा और चारा काटने में जुटी रहीं। इसी बीच आरोपी ने पीछे से उन पर हमला कर दिया। आरोपी ने वृद्धा को दबोचकर उनका गला दबा दिया और कानों के सोने के कुंडल, नाक की नथनी और पैरों में पहनी चांदी की पायल उतार ली। शोर मचाने पर आरोपी ने गला और कस दिया, जिससे मालती देवी अचेत हो गईं। आरोपी उन्हें मृत समझकर मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद जब होश आया तो वह बदहवाशी की हालत में किसी तरह घर पहुंचीं और परिजनों को आपबीती बताई। पुलिस ने विजय की तहरीर पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ लूट और जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने जांच पड़ताल की और आसपास के खेतों व रास्तों का मुआयना किया। पुलिस ने रेलवे लाइन के पास लगे संभावित सीसीटीवी कैमरों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। साथ ही गांव में संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि बदमाश की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों को लगाया गया है। खेतों के रास्तों, रेलवे लाइन और आसपास के गांवों में लगातार दबिश दी जा रही है।