Etawah Auraiya News: इटावा के शंभू दयाल दोहरे बने महापीठ के प्रदेश उपाध्यक्ष
Etawah Auraiya News: संत शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में संगठन विस्तार से जुड़े फैसले लिए गए। इटावा के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व आईआरएस शंभू दयाल दोहरे को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्हें कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र का प्रभारी भी बनाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सरजीत कुमार ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। दोहरे ने नई जिम्मेदारियां मेहनत और निष्ठा से निभाने की बात कही।
Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। संत शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ की प्रदेश कारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी इटावा के वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व आईआरएस शंभू दयाल दोहरे को सौंपी गई। इसके अलवा उनको कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारी की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष सरजीत कुमार ने उनको मनोनयन पत्र सौंपा। साथ ही कहा कि संत रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष में देशभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। शंभु दयाल दोहरे को प्रदेश उपाध्यक्ष व कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने से उनके समर्थकों में खासी खुशी है।
उन्होंने कहा कि जो भी जिम्मेदारी मिली है उसको पूरी मेहनत व निष्ठा से निभाएंगे।

