आंधी-बारिश के चलते पूरी रात बिजली ने किया परेशान

हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Follow us on Google News
share

इटावा में शुक्रवार रात आई आंधी और बारिश से बिजली सप्लाई प्रभावित हुई। रात में केवल 4 घंटे बिजली मिली, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह बिजली आई। आंधी के कारण विद्युत सप्लाई रात 9 बजे बंद हुई और 11 बजे के बाद फॉल्ट की मरम्मत के बाद ही बिजली बहाल हो पाई।

आंधी-बारिश के चलते पूरी रात बिजली ने किया परेशान

इटावा, संवाददाता। शुक्रवार की रात को चली आंधी और उसके बाद 11:00 बजे तक हुई बारिश के चलते बिजली सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई । इसके चलते रात में मुश्किल से 4 घंटे ही बिजली मिल पाई।शहरी क्षेत्र में ही हालत खराब रही ग्रामीण क्षेत्रों में तो रात की गई बिजली सुबह आई। शहर में आंधी की शुरुआत के साथ ही रात करीब 9:00 बजे बिजली सप्लाई बंद कर दी गई रात 11:00 के बाद जब बारिश कम हुई तो बिजली सप्लाई खोली गई तो कई स्थानों पर फॉल्ट हुए ।फाल्ट की मरम्मत के बाद बिजली सप्लाई बहाल करने का सिलसिला चलता रहा और रात 2:00 बजे के बाद ही बिजली सप्लाई व्यवस्थित हो पाई तब तक लोग बिना बिजली के परेशान रहे।

हालांकि बदले मौसम ने गर्मी से राहत दी है लेकिन बिजली खूब परेशान कर रहीहै।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।