Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsSevere Accident on Agra-Lucknow Expressway Car Hit by Speeding Dumper Four Injured
इटावा में एक्सप्रेस-वे पर डंपर की टक्कर से कार पलटी, चार घायल

इटावा में एक्सप्रेस-वे पर डंपर की टक्कर से कार पलटी, चार घायल

संक्षेप:

Etawah-auraiya News - आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कांकरपुरा के पास एक कार को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पुलिस ने आरोपी डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Dec 04, 2025 10:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share Share
Follow Us on

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चौबिया के गांव कांकरपुरा के पास बुधवार रात दिल्ली से बिहार जा रही एक कार को पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार अनियंत्रित होकर कई बार पलट गई। हादसे में कार सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे यूपीडा सुरक्षा कर्मियों ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भिजवाया। दिल्ली के विजय पार्क गली नंबर 20 निवासी अनवर पुत्र अशरफ अली कार चला रहे थे। कार में उनके साथ शबनम पत्नी मोहम्मद रफीक, सना पुत्री गुलजार खान निवासी लोनी गाजियाबाद और सुहेल तोमर पुत्र ताहिर तोमर निवासी बड़ौत बागपत सवार थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

चारों लोग दिल्ली से बिहार जा रहे थे। जैसे ही कार कांकरपुरा के पास पहुंची, पीछे से रफ्तार के साथ आ रहे एक डंपर ने तेज टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सड़क पर कई मीटर घिसटती हुई पलट गई। राहगीरों ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज भेजा गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि डंपर चालक नशे में था। चौबिया पुलिस ने आरोपी डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और डंपर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।