
सरकारी अस्पतालों में 3 महीने से नहीं दी जा रही सेरियोपेप्टाइटिस आईपी दवा
Etawah-auraiya News - कन्नौज में दवा का सैंपल फेल होने के बाद से वितरण पर लगी है रोकदर्द और सूजन को कम करने के लिए दूसरी दवाओं का किया जा रहा है वितरणइटावा, संवाददाता ।सर्ज
इटावा, संवाददाता। सर्जरी या फिर अन्य कारणों से दर्द और सूजन को कम करने के लिए दी जाने वाली सेरियोपेप्टाइटिस दवा 3 महीने से जिले के सरकारी अस्पतालों में बंद कर दी गई है। इस दवा के स्थान पर डॉक्टरों के द्वारा अन्य दवाएं लिखी जा रही है। कन्नौज में इस दवा का सैंपल फेल होने के बाद कई जिलों में दवा के वितरण पर रोक लगाई गई है जिसमें इटावा भी शामिल है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मिलने वाली दवा की गुणवत्ता की जांच समय-समय पर औषधि निरीक्षक के द्वारा की जाती है। दवाओं के सैंपल भी जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे जाते हैं।

कन्नौज में दर्द और सूजन को कम करने वाली दवा सेरियोपेप्टाइटिस का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। जो फेल पाया गया इसके बाद सरकार ने कई जिलों में इस दवा के वितरण पर रोक लगा दी है। जुलाई के महीने तक इस दवा का वितरण जिला व पुरुष अस्पताल के अलावा सामुदायिक और प्राथमिक केंद्रों पर किया जा रहा था। लेकिन जब से इस दवा के वितरण पर रोक लगी है तब से जिले के किसी भी सरकारी अस्पताल में दवा का वितरण नहीं किया जा रहा है इतना ही नहीं ड्रग वेयर हाउस जहां से सरकारी अस्पतालों में दवा की सप्लाई की जाती है यहां पर भी लखनऊ कॉरपोरेशन से यह दवा नहीं भेजी जा रही है । जिले के सरकारी अस्पतालों में जो भी मरीज आते हैं उन्हें इस दवा के स्थान पर डाईक्लो एसआर 100 मिली ग्राम तथा एसिक्लोफिनेक 100 मिली ग्राम की गोलियां दी जा रही है। ड्रग वेयर हाउस के फार्मासिस्ट शशि कपूर दीक्षित का कहना है कि सेरियोपेप्टाइटिस दवा लखनऊ कॉरपोरेशन से ही ड्रग हाउस पर नहीं भेजी जा रही है इसके स्थान डायक्लो और एसिक्लोफिनेक दवाओं का वितरण किया जा रहा है। ड्रग वेयर हाउस से जॉच को 7 दवाओं के भेजे गए सैंपल इटावा। अक्टूबर के महीने में औषधि निरीक्षक नीलेश शर्मा ने जिले के ड्रग बेयर हाउस से सात दबाओं के सैंपल लिए गए थे जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। कोल्ड रिफ कफ सिरप से राजस्थान और मध्य प्रदेश में बच्चों की मौत के बाद यह सिरप प्रतिबंधित किया गया है। इसी के चलते औषधि निरीक्षक ने ड्रग वेयर हाउस से पेरासिटामोल सस्पेंशन लिवो सालबुटामोल सस्पेंशन लिवोसिट्राज़िन पेरासिटामोल मल्टी विटामिन ड्रॉप एंटी एलर्जिक सिरप के साथ और भी दवाओं के सैंपल लिए गए थे। औषधि निरीक्षक ने बताया कि इन जो दवाओं के सैंपल भेजे गए हैं उनकी जांच रिपोर्ट अभी आई नहीं है ।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


