Etawah Auraiya News: गंदगी मिलने पर प्रधानाध्यापक को लगाई फटकार
हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Etawah Auraiya News: जसवंतनगर में एसडीएम ने कॉम्पोजिट विद्यालय के निरीक्षण के दौरान मिड-डे-मील की गुणवत्ता और रसोई की सफाई चेक की। उन्होंने गंदगी मिलने पर प्रधानाध्यापक को फटकार लगाई और नियमित सफाई कराने का निर्देश दिया। बाद में, यूपीएस इस्लामिया के निरीक्षण में भी गंदगी देखी गई, जिसके लिए प्रधानाध्यापिका को चेतावनी दी गई।

Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। विद्यालयों के निरीक्षण में शनिवर को एसडीएम कम्पोजिट विद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने रसोई में बन रहे मिड-डे-मील की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। रसोई में गंदगी मिलने पर उन्होंने प्रधानाध्यापक को फटकार लगाई। उन्होने कहा कि विद्यालय परिसर के साथ रसोईघर की नियमित सफाई कराई जाए। इसके बाद एसडीएम यूपीएस इस्लामिया पहुंचे। निरीक्षण के दौरान बच्चों के पेयजल स्थल के पास कीचड़ जमा मिला। विद्यालय परिसर में भी गंदगी दिखाई दी। रसोईघर में गंदगी के साथ जाले लगे होने पर एसडीएम ने प्रधानाध्यापिका को फटकार लगाई।


